Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-25

Ranchi News: रांची के रातू में महिला की मौत के बाद बवाल, एनएच-75 जाम कर परिजनों का प्रदर्शन, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Ranchi: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को मृतका के परिजनों और ग्रामीणों ने कांठी टांड चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग-75 को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क पर धरना दे दिया, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई।

दहेज प्रताड़ना का आरोप
मृतका की पहचान हिसरी गांव निवासी माधुरी कुमारी के रूप में हुई है, जिनकी शादी विकास महतो से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद से ही माधुरी पर दहेज को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था और उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। इसी उत्पीड़न से परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

परिजन अन्य आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति विकास महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके बावजूद परिजनों का कहना है कि घटना में परिवार के अन्य लोगों की भी भूमिका रही है। उनका आरोप है कि जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

हाईवे पर लगा लंबा जाम
कांठी टांड चौक पर सड़क जाम होने से एनएच-75 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रास्ता खाली कराने का प्रयास शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी थी और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही थी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !