Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-25

Shravani Mela Preparations : श्रावणी मेला की तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर दिया जोर, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था की हुई समीक्षा

Shravani Mela Preparations : नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के परिसदन पहुंचने पर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद मंत्री की मौजूदगी में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, नगर आयुक्त सुलोचना मीणा, मेयर रवि कुमार राउत और डिप्टी मेयर टीप चटर्जी ने विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था तथा सुलभ जलार्पण की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने विभिन्न स्थलों का जायजा लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

प्रशासन बोला- सुरक्षित और सुगम यात्रा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले प्रत्येक शिवभक्त की सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि राजकीय श्रावणी मेला को सफल, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं और हर व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !