Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-25

CJP Protest: जंतर-मंतर में विरोध प्रदर्शन दौरान बिगड़ी CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की तबीयत, फिर भी बोले:- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन

CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की तबीयत बिगड़ गई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें टाइफाइड हो गया है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बावजूद उनका अभियान पहले की तरह जारी रहेगा।


आंदोलन नहीं रुकेगा, समर्थकों से डटे रहने की अपील

दीपके ने अपने संदेश में कहा कि यह आंदोलन केवल किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की कि वे किसी भी परिस्थिति में पीछे न हटें और आंदोलन को मजबूती के साथ आगे बढ़ाते रहें। उनका कहना है कि अंतिम लक्ष्य पूरा होने तक विरोध जारी रहेगा।

प्रधानमंत्री से बात-चीत के बाद भी आंदोलन जारी

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप के बाद CJP प्रतिनिधियों के साथ बातचीत शुरू होने से प्रदर्शनकारियों की संख्या में कुछ कमी दर्ज की गई है। इसके बावजूद दीपके ने दावा किया कि आंदोलन कमजोर नहीं पड़ा है। उन्होंने समर्थकों को आगाह करते हुए कहा कि प्रशासनिक कार्रवाई की संभावना को देखते हुए सभी संयम और सतर्कता बनाए रखें।

दीपके के ऐलान से सियासी हलचल तेज

शुक्रवार को CJP ने देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया था, लेकिन कुछ चुनिंदा शहरों को छोड़कर इसका असर सीमित रहा। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया। वहीं, कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल स्थिति पर नियंत्रण कर लिया। अभिजीत दीपके की बीमारी के बावजूद आंदोलन जारी रखने की घोषणा अब राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा का विषय बन गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !