Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-25

Jamshedpur Crime News: परसुडीह में दुकान का ताला तोड़कर चोरी, गैस सिलेंडर, कोल्ड ड्रिंक और नकदी लेकर फरार हुए बदमाश

Jamshedpur: परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी को चुनौती देते हुए चोरों ने देर रात एक दुकान को निशाना बना लिया। अभिषेक हेल्थ केयर भवन के नीचे संचालित दुकान का ताला तोड़कर बदमाश अंदर घुस गए और हजारों रुपये के सामान के साथ नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके के दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। दुकान संचालक पशुपति ने बताया कि रोजाना की तरह जब वह सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर प्रवेश करने पर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि दुकान से दो गैस सिलेंडर, पांच पेटी कोल्ड ड्रिंक और गल्ले में रखी नकदी गायब थी। इसके अलावा चोर अन्य सामान भी खंगालकर चले गए।



सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है, ताकि चोरी से जुड़ी कोई जानकारी मिल सके। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही चोरी की घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !