Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-25

Jamshedpur News: ईचागढ़ की 8 वर्षीय बच्ची की मलेरिया से मौत, हफ्ते भर से तेज बुखार से थी पीड़ित, MGM अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Jamshedpur: सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के नदीसाई पंचायत स्थित घाघारी गांव की आठ वर्षीय बच्ची की शुक्रवार रात एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्ची पिछले करीब एक सप्ताह से लगातार तेज बुखार से पीड़ित थी और उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। मृत बच्ची के पिता मागरा मुंडा ने बताया कि उनके परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है, जिनमें मृत बच्ची तीसरे नंबर की संतान थी। शुरुआत में परिजनों ने गांव के एक स्थानीय चिकित्सक से उसका इलाज कराया, लेकिन स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद बुधवार दोपहर उसे पातकुम स्थित ईचागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

इलाज के दौरान हुई मौत
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने जांच के दौरान बच्ची में मलेरिया संक्रमण की पुष्टि की। तबीयत गंभीर होने के कारण उसे तत्काल बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुधवार शाम उसे अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती किया गया, जहां से बाल गहन चिकित्सा इकाई (PICU) में शिफ्ट कर इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों की निगरानी में लगातार उपचार के बावजूद बच्ची की हालत में कोई सुधार नहीं आया। शुक्रवार रात करीब 10 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में आवश्यक कानूनी और चिकित्सीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद देर रात करीब 11 बजे परिजन बच्ची का शव लेकर अपने पैतृक गांव घाघारी लौट गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !