Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-25

Jharkhand High Court: सिमडेगा के चर्चित चौहरे हत्याकांड में हाईकोर्ट में सुनवाई; दोषियों की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट में सिमडेगा के चर्चित चार हत्याकांड मामले में दोषी ठहराए गए पुनीत सोरेंग और निर्मल सोरेंग की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.

दोनों दोषियों ने निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में आपराधिक अपील दायर की है. अपील के साथ उन्होंने सजा पर रोक और जमानत देने की भी मांग की है.

निचली अदालत ने सुनाई थी उम्रकैद
सिमडेगा की निचली अदालत ने जुलाई 2025 में इस मामले में पुनीत सोरेंग और निर्मल सोरेंग को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. वहीं मामले के मुख्य आरोपी संजय सोरेंग को फांसी की सजा दी गई थी. अदालत ने तीनों दोषियों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था.

जमीन विवाद में गई थी चार लोगों की जान
यह सनसनीखेज वारदात 17 मई 2018 को सिमडेगा जिले के पाकरटांड़ थाना क्षेत्र में हुई थी. पुलिस के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर राकेश सोरेंग के घर पर विवाद हुआ था. झगड़ा शांत कराने पहुंचे नेस्तोर सोरेंग की टांगी से हत्या कर दी गई. इसके बाद आरोपियों ने राकेश सोरेंग, उनकी पत्नी कारमेला सोरेंग और उनके पांच वर्षीय बेटे फिलमोन सोरेंग की भी धारदार हथियार से हत्या कर दी थी.



घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद निचली अदालत ने तीनों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई थी. अब दोनों दोषियों की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट का फैसला आना बाकी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !