Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-25

Jharkhand SIT : झारखंड में संगठित अपराध पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, प्रिंस खान समेत अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए बनेगी एसआईटी

Jharkhand SIT : झारखंड में रंगदारी, हत्या और फायरिंग जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन करेगा. यह फैसला डीजीपी तदाशा मिश्रा के निर्देश पर लिया गया है.


प्रिंस खान समेत बड़े अपराधियों के नेटवर्क की होगी गहन जांच

एसआईटी विदेश में बैठे अपराधी प्रिंस खान के साथ राहुल सिंह और राहुल दुबे जैसे अपराधियों के नेटवर्क की जांच करेगी. टीम उनके आर्थिक स्रोत, मददगारों और पूरे नेटवर्क की डिजिटल ट्रैकिंग करेगी.

पांच जिलों में विशेष अभियान, संपत्तियों की भी होगी जांच

रांची के अलावा धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर और हजारीबाग में भी विशेष अभियान चलाया जाएगा. स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर अपराधियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उनकी संपत्तियों और आर्थिक नेटवर्क की भी जांच होगी.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !