Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-24

BJP Vs Congress On JPSC: "भर्ती परीक्षाओं पर कांग्रेस का दोहरा रवैया"; JPSC विवाद को लेकर BJP का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन

BJP Vs Congress On JPSC: झारखंड की भर्ती परीक्षाओं को लेकर उठ रहे विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को राज्यव्यापी आंदोलन के तहत जमशेदपुर में प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग उठाई।


जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल समेत भर्ती विवादों पर भाजपा का तीखा हमला

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपना रही है। उनका कहना था कि जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल और उत्पाद सिपाही भर्ती जैसी परीक्षाओं को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार और कांग्रेस इस पर स्पष्ट जवाब देने से बच रही है।

प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की उठी मांग

भाजपा ने भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने, चयन प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाने और यदि किसी स्तर पर अनियमितता हुई है तो उसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं का भविष्य किसी भी हाल में प्रभावित नहीं होना चाहिए।

युवाओं के मुद्दे पर राजनीति का आरोप

इस दौरान नेताओं ने रांची में भाजपा कार्यालय के बाहर हुई पत्थरबाजी की घटना की भी निंदा की और इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कड़े कानून की दिशा में कदम बढ़ा रही है, जबकि विपक्ष युवाओं के मुद्दों पर राजनीति कर उन्हें गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !