Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-24

Seraikela News: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जनता दरबार में सुनीं जन-समस्याएं, बीयर बार रद्द करने से लेकर जल निकासी और खाद की कालाबाजारी पर दिया निर्देश

Seraikela: सरायकेला जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। जनता दरबार में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी व्यक्तिगत और जनहित से जुड़ी समस्याओं को लेकर पहुंचे। उपायुक्त ने सभी आवेदनों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इन मुद्दों को लेकर दिया गया आवेदन
जनता दरबार में गम्हरिया प्रखंड के यशपुर पंचायत अंतर्गत उदयपुर गांव में वर्षा जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग उठी। इसके साथ ही कृषि कार्य में उपयोग होने वाले उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए खाद विक्रेताओं का औचक निरीक्षण कराने का भी अनुरोध किया गया। वहीं कपाली नगर परिषद क्षेत्र के कमारगोड़ा पुनर्वास स्थल के पास प्रस्तावित बीयर बार की अनुमति रद्द करने की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने सामूहिक आवेदन सौंपा। इसके अलावा सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के मझनाघाट में सीढ़ी निर्माण, भूमि विवाद, जन्म प्रमाण-पत्र सत्यापन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और लंबित मानदेय भुगतान से जुड़े आवेदन भी प्राप्त हुए।



कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त आवेदनों में से कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष मामलों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आवेदकों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !