Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-24

NEET Paper Leak: “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो”, जमशेदपुर के साकची में सड़कों पर उतरे छात्र, नीट पेपर लीक को लेकर केंद्र के खिलाफ जोरदार नारेबाजी

NEET Paper Leak: जमशेदपुर में NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों और विभिन्न संगठनों का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार शाम भी जारी रहा. शहर के साकची गोलचक्कर के पास बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी एकत्र हुए और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई.

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रही परीक्षा अनियमितताओं से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है. उनका कहना था कि देश की परीक्षा प्रणाली में व्यापक बदलाव किए जाएं, ताकि भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

आंदोलनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई. उनका कहना था कि परीक्षा व्यवस्था में हुई कथित विफलताओं की नैतिक जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.



प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र और युवा मौजूद रहे. शांतिपूर्ण तरीके से किए गए इस विरोध प्रदर्शन में प्रतिभागियों ने सरकार से जल्द ठोस निर्णय लेने की मांग की और कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !