Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-24

Bokaro Observation Home: बोकारो बाल सुधार गृह में बिगड़े बच्चों के स्वास्थ्य ने बढ़ाई चिंता, 36 क्वारंटाइन, 3 का इलाज जारी

Bokaro Observation Home: बोकारो जिले के चास स्थित बाल सुधार गृह में कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है. वायरल बुखार, खांसी और कमजोरी जैसे लक्षण मिलने पर 36 बच्चों को एहतियातन क्वारंटाइन किया गया है. प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और बच्चों का लगातार स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है.
बीमार बच्चों को अस्पताल ले जाकर कराया गया इलाज
बाल सुधार गृह में रहने वाले 26 से अधिक बच्चों में अचानक बुखार, खांसी और अत्यधिक कमजोरी की शिकायत सामने आई. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी बच्चों की मेडिकल जांच शुरू की. पहले 20 और बाद में 16 अन्य बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. डॉक्टरों ने जांच और प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश बच्चों को वापस सुधार गृह भेज दिया.

तीन बच्चे अस्पताल में भर्ती, 36 को किया गया क्वारंटाइन
डॉक्टरों ने तीन बच्चों की तबीयत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल के स्पेशल वार्ड में भर्ती रखा है, जहां उनका इलाज जारी है. वहीं संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए कुल 36 बच्चों को अलग रखा गया है. बोकारो के सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद के मुताबिक घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं है. प्रारंभिक जांच के आधार पर इसे मौसम में बदलाव के कारण होने वाली सामान्य वायरल बीमारी माना जा रहा है.

सुधार गृह में अस्थायी हेल्थ सेंटर बनाया गया
बच्चों की देखभाल के लिए बाल सुधार गृह परिसर में ही अस्थायी हेल्थ सेंटर शुरू किया गया है, जहां डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ चौबीसों घंटे तैनात रहेंगे. स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्रभावित बच्चों के ब्लड सैंपल की जांच कराई है और रिपोर्ट आने के बाद अधिकारियों ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं तथा उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है. प्रशासन ने सुधार गृह में साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुरक्षा के इंतजाम भी और सख्त कर दिए हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !