Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-24

Ranchi ACB News: 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोपी शिक्षक बस्तिया रविकांत ने दायर की जमानत याचिका, शनिवार को कोर्ट में होगी सुनवाई

Ranchi ACB News: एसीबी के विशेष न्यायाधीश ओंकार नाथ चौधरी की अदालत में 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार शिक्षक बस्तिया रविकांत उर्फ वत्सीय रविकांत ने जमानत याचिका दायर की है. इस पर शनिवार को सुनवाई होगी.

बस्तिया रविकांत को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने 14 जुलाई को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था. इस कार्रवाई में गुमला जिला शिक्षा अधीक्षक (DSC) कार्यालय के प्रधान लिपिक रंजित कुजूर को भी गिरफ्तार किया गया था.

क्षेत्र स्थानांतरण के बदले मांगी थी रिश्वत
एसीबी के अनुसार, दोनों आरोपियों पर एक शिक्षक के क्षेत्र स्थानांतरण के बदले 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है. शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने गुप्त जांच कर आरोपों का सत्यापन किया, जिसके बाद कार्रवाई की गई.



एसीबी ने रंगेहाथों किया था गिरफ्तार
जांच पूरी होने के बाद एसीबी की टीम ने गुमला जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान शिक्षक बस्तिया रविकांत और प्रधान लिपिक रंजित कुजूर को कथित रिश्वत की रकम के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया था. फिलहाल दोनों न्यायिक हिरासत में हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !