Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-24

NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक को लेकर रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, 26 जुलाई को व्यापक स्तर पर आंदोलन का ऐलान

NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में जारी विरोध के बीच शुक्रवार को राजधानी रांची में भी छात्रों का आक्रोश देखने को मिला। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के बैनर तले बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।



छात्रों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि NEET पेपर लीक जैसे गंभीर मामले में अब तक जिम्मेदारी तय नहीं की गई है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। छात्र संगठनों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी दोहराई। उनका कहना था कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

दिल्ली प्रदर्शन पर कार्रवाई का भी जताया विरोध
प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा विवाद को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का भी विरोध किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने और छात्रों का भरोसा कायम रखने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी उठाए सवाल
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने झारखंड में शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति वितरण में देरी, शैक्षणिक सत्र के अनियमित होने और अन्य परेशानियों के कारण विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

26 जुलाई को व्यापक स्तर पर आंदोलन की घोषणा
AISA ने घोषणा की है कि 26 जुलाई को झारखंड में व्यापक स्तर पर छात्र आंदोलन किया जाएगा। संगठन ने कहा कि यदि छात्रों की मांगों पर जल्द पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षाओं के दबाव, मानसिक तनाव और आत्महत्या जैसी घटनाओं पर चिंता जताते हुए परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !