Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-24

Parliament Monsoon Session : संसद में फिर ठप हुई कार्यवाही, NEET मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे से दोनों सदन बाधित, लोकसभा सोमवार तक, राज्यसभा दोपहर तक स्थगित

Parliament Monsoon Session : संसद के मॉनसून सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार को भी लोकसभा और राज्यसभा में NEET विवाद और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसद दोनों सदनों के वेल में पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे।


लोकसभा में लगातार हंगामे के कारण पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल ने सदन की कार्यवाही सोमवार, 27 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। वहीं राज्यसभा में भी विपक्ष के विरोध के चलते सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

रिजिजू ने चर्चा की अपील, सख्त कानून का दिया भरोसा

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से सदन चलने देने और विषय पर चर्चा में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पेपर लीक मामलों पर सरकार सख्त कानून लाने जा रही है। रिजिजू ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में कानून लाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने राहुल गांधी से भी आग्रह किया कि वे विपक्षी सांसदों को चर्चा में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। रिजिजू ने कहा कि सरकार आज ही इस विषय पर चर्चा शुरू करने के लिए तैयार है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !