Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-28

Jamshedpur Crime: नाबालिग लड़की को बनाया बंधक, परिजनों से मारपीट कर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur: शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित राजदेव बगान केबुल बस्ती में गुरुवार को एक नाबालिग लड़की को तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखने और उसके परिजनों के साथ मारपीट व लूटपाट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
पीड़िता सगुन कुमारी (उम्र 15 वर्ष) को गुरुवार 26 जून को दोपहर करीब 2 बजे से शाम 5 बजे तक चार लोगों—रोहित गुप्ता, रॉकी गुप्ता, पंकज गुप्ता और गुड़ी देवी—द्वारा कथित तौर पर उनके ही घर में बंदी बनाकर रखा गया।

जब सगुन के परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली, तो वे तुरंत आरोपी पक्ष के घर पहुंचे, लेकिन वहां उनके साथ बदसलूकी की गई और जमकर मारपीट भी हुई। आरोपियों ने महिला परिजनों के गहने तक छीन लिए। पीड़िता की मां शोभा देवी ने गोलमुरी थाना में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना पुरानी रंजिश का नतीजा है और पूर्व में भी दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है।

घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियो, रोहित गुप्ता और रॉकी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी राजदेव बगान केबुल बस्ती के रहने वाले हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।

अन्य दो आरोपी पंकज गुप्ता और गुड़ी देवी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इसे अपनी प्राथमिकता में रखा है।

पुलिस की सक्रियता से जहां पीड़ित परिवार को थोड़ी राहत मिली है, वहीं इलाके के लोग घटना से सहमे हुए हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !