Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

SSP Jamshedpur: जमशेदपुर SSP का सीतारामडेरा और सिदगोड़ा थाना में औचक निरीक्षण, जुआ-ड्रग्स पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

SSP JAMSHEDPUR: जमशेदपुर में में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) ने गुरुवार देर रात सीतारामडेरा और सिदगोड़ा थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दोनों थानों के प्रभारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

निरीक्षण के दौरान SSP ने रात्रि गश्ती व्यवस्था का जायजा लिया और टैंगो मोबाइल, पीसीआर तथा थाना गश्ती दल की गतिविधियों की समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि जिन इलाकों में देर रात अड्डेबाजी होती है या असामाजिक तत्वों के जुटने की आशंका रहती है, वहां नियमित और प्रभावी निगरानी रखी जाए.

SSP ने थाना प्रभारियों को अवैध जुआ, लॉटरी और नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसे अवैध धंधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण, प्रभावी पेट्रोलिंग और आम लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा गया. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहें और किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करें.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !