Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

JPSC CID Investigation: JPSC विवाद में बड़ा दावा, स्पेशल ब्रांच की दो रिपोर्टों के बाद शुरू हुई CID जांच, 17 से ज्यादा लोग जांच के दायरे में

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के बीच एक नया खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, स्पेशल ब्रांच ने इस मामले में दो बार - पहली फरवरी 2026 और दूसरी जुलाई 2026 में - सरकार को गोपनीय रिपोर्ट भेजी थी.

जुलाई में रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्यमंत्री स्तर पर मामले का संज्ञान लिया गया. इसके तुरंत बाद CID ने केस दर्ज (कांड संख्या 16/2026) कर कार्रवाई शुरू की. जांच के दौरान JPSC दफ्तर और परीक्षा से जुड़े कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई.

इस कार्रवाई में CID ने JPSC की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता, कथित मास्टरमाइंड अभय तिवारी और TDPL कंपनी के निदेशक राजवीर सिंह समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव, डायरी और परीक्षा से जुड़े अहम डिजिटल दस्तावेज जब्त किए गए हैं.



पूछताछ में 17 से अधिक नए संदिग्धों के नाम सामने आए हैं, जिनकी भूमिका की गहनता से पड़ताल की जा रही है. CID यह भी जांच कर रही है कि यह धांधली सिर्फ 14वीं परीक्षा तक सीमित थी या अन्य भर्तियों में भी फैली हुई थी. हालांकि, इन सभी दावों की अंतिम पुष्टि अदालत में साक्ष्य प्रस्तुत होने के बाद ही हो सकेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !