Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

Ranchi News : रिम्स को 497.52 करोड़ रुपये का अनुदान, वेतन, दवा और मेडिकल उपकरणों पर होगा खर्च

Ranchi News : झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए रिम्स को 497.52 करोड़ रुपये का अनुदान स्वीकृत किया है। यह राशि अस्पताल के संचालन, कर्मचारियों के वेतन, दवाओं की खरीद, मेडिकल उपकरणों और अन्य आवश्यक कार्यों पर खर्च की जाएगी।


वेतन के लिए 372.52 करोड़ रुपये

सरकारी आदेश के अनुसार, कुल अनुदान में से 372.52 करोड़ रुपये कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए निर्धारित किए गए हैं। वहीं 125 करोड़ रुपये दवाओं की खरीद, मेडिकल मशीन एवं उपकरण, आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय, कार्यालयी खर्च और अस्पताल के रखरखाव पर खर्च किए जाएंगे।

मरम्मत का काम सरकारी एजेंसी करेगी

सरकार ने निर्देश दिया है कि वेतन की राशि हर महीने आवश्यकता के अनुसार ही निकाली जाएगी। एकमुश्त या अग्रिम निकासी की अनुमति नहीं होगी। रिम्स के निदेशक को निकासी एवं व्यय पदाधिकारी (DDO) बनाया गया है, जबकि स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव इस अनुदान के नियंत्रक पदाधिकारी होंगे।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि रिम्स के भवनों और सरकारी आवासों की मरम्मत केवल राज्य सरकार की अधिकृत एजेंसी या संबंधित विभाग द्वारा ही कराई जाएगी। सरकार का कहना है कि इस अनुदान से रिम्स में इलाज की व्यवस्था मजबूत होगी, दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और अस्पताल का संचालन अधिक सुचारू ढंग से हो सकेगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !