Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

Ranchi News : NEET पेपर लीक पर रांची में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, BJP कार्यालय घेराव के दौरान हंगामा

Ranchi News : NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।


प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया गया।



इसी बीच भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर टमाटर, अंडे और पानी की बोतलें फेंकने की भी घटना सामने आई। पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास में जुटी हुई है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !