Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

Jharkhand News: 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा मामले में आज हेमंत सोरेन समेत सभी आरोपियों पर तय होंगे आरोप

Hemant Soren Land Scam Case: रांची की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज बड़ा कानूनी घटनाक्रम होने जा रहा है. पीएमएलए की विशेष अदालत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत सभी आरोपियों पर आरोप तय किए जाएंगे. अदालत ने इस प्रक्रिया के लिए सभी आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है.’

आज होगी आरोप गठन पर सुनवाई
विशेष पीएमएलए कोर्ट ने मामले में आरोप तय करने के लिए 23 जुलाई की तारीख निर्धारित की है. सुनवाई के दौरान अदालत यह तय करेगी कि आरोपियों के खिलाफ किन धाराओं में मुकदमे की सुनवाई आगे बढ़ेगी.

हेमंत सोरेन समेत कई लोग हैं आरोपी
इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा बड़ागाईं अंचल के तत्कालीन राजस्वकर्मी भानु प्रताप प्रसाद, जेएमएम नेता अंतू तिर्की और कई कथित जमीन कारोबारियों को आरोपी बनाया गया है. ईडी की जांच के दौरान इनसे जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी, जहां से जांच एजेंसी ने महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य साक्ष्य मिलने का दावा किया था.

इसी मामले में ईडी ने 31 जनवरी 2024 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद वह करीब पांच महीने तक बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में रहे. बाद में 28 जून 2024 को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया.



चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब आरोप तय होंगे
जांच पूरी करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विशेष पीएमएलए अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी. अब उसी चार्जशीट के आधार पर आरोप तय किए जाने हैं.

मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा भानु प्रताप प्रसाद, अंतू तिर्की, बिजेंद्र सिंह, बिपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय, मनोज कुमार यादव, कुमार राजश्री, राजकुमार पाहन, संजीत कुमार, विनोद कुमार सिंह, शेखर कुशवाहा, तापस घोष, मोहम्मद इरसाद अख्तर, अफसर अली, मोहम्मद सद्दाम हुसैन और मोहम्मद इरसाद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ भी आरोप तय किए जाने हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !