Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-22

Jamshedpur News: सरायकेला DC ऑफिस की महिला कर्मी से 16 ग्राम की चेन झपटी, विरोध में गाड़ी पलटी; पीड़िता का हाथ फ्रैक्चर

Jamshedpur News: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। कदमा निवासी और सरायकेला डीसी ऑफिस में कार्यरत संतोना जेना अपनी बेटी के साथ भाटिया बस्ती स्थित घर जा रही थीं। इसी दौरान रेसिंग बाइक पर सवार दो युवक, जिन्होंने महंगे और आकर्षक हेलमेट पहन रखे थे, उनके पास पहुंचे और गले से करीब 16 ग्राम की सोने की चेन झपट ली। चेन छीनने के दौरान बदमाश के हाथ में पहना कड़ा पीछे बैठी उनकी बेटी को लगा, जिससे महिला की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

16 ग्राम की चेन लूटकर फरार हुए बदमाश
वारदात के बाद दोनों बदमाश तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार, भागने के दौरान एक आरोपी पीछे मुड़कर भी देख रहा था और उसने ऑरेंज रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। हादसे में संतोना जेना का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया। मामले में जब थाना प्रभारी से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में वरीय पदाधिकारी ही आधिकारिक बयान देंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !