Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-28

Jamshedpur Telco Fight: जेमको में शातिर अपराधी प्रकाश मिश्रा के गुर्गों ने रितेश सिंह पर किया हमला, इलाके में तनाव

Jamshedpur: शहर के जेमको टेल्को क्षेत्र स्थित मिश्रा बागान में शनिवार को कुख्यात अपराधी प्रकाश मिश्रा के गुर्गों ने रितेश सिंह की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि यह हमला पुरानी रंजिश का हिस्सा हो सकता है।


हमले में शामिल आरोपियों की पहचान संदीप पांडेय, परवेज अंसारी, रोहित सिंह, राजू यादव और अग्नि पाठक के रूप में हुई है। ये सभी प्रकाश मिश्रा गिरोह से जुड़े बताए जा रहे हैं।


सूत्रों के अनुसार, पिछले वर्ष महेश मिश्रा पर गोली चलाने की घटना में रांची के होटवार जेल से संचालित साजिश का खुलासा हुआ था, जिसमें प्रकाश मिश्रा गिरोह का नाम सामने आया था। उस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था। रितेश सिंह को महेश मिश्रा का करीबी माना जाता है, संभवतः इसी वजह से उसपर भी हमला हुआ है।

आज की घटना को उसी विवाद की कड़ी माना जा रहा है। जेमको मिश्रा बागान में रितेश सिंह पर अचानक हमला हुआ, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल रितेश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सूत्रों की मानें तो प्रकाश मिश्रा का नेटवर्क जेल के भीतर से भी सक्रिय है और उसकी गैंग लगातार शहर में दहशत फैलाने की कोशिश कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !