Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-22

Jharkhand News: झारखंड के युवाओं के लिए मीडिया और सिनेमा में करियर का बड़ा अवसर, JFDCL और SRFTI के बीच समझौता, फिल्म मेकिंग, एडिटिंग व OTT कोर्स की मिलेगी ट्रेनिंग

Jharkhand: झारखंड के युवाओं के लिए फिल्म, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में करियर बनाने का नया अवसर खुल गया है। झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (JFDCL) और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI), कोलकाता के बीच हुए एक महत्वपूर्ण समझौते के बाद राज्य के युवाओं को फिल्म निर्माण और क्रिएटिव इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में पेशेवर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य झारखंड की उभरती प्रतिभाओं को आधुनिक तकनीक, व्यावहारिक ज्ञान और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कौशल उपलब्ध कराना है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

इन क्षेत्रों में मिलेगा प्रोफेशनल प्रशिक्षण
समझौते के शुरुआती चरण में युवाओं को फिल्म और डिजिटल मीडिया से जुड़े कई विशेष विषयों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें साउंड डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग, एनिमेशन, सिनेमैटोग्राफी, फिल्म डायरेक्शन, स्क्रिप्ट एवं स्क्रीनप्ले राइटिंग और फिल्म प्रोडक्शन जैसे प्रमुख कोर्स शामिल हैं। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभागियों को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ उद्योग की व्यावहारिक कार्यप्रणाली से भी परिचित कराया जाएगा।

OTT और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री पर रहेगा फोकस
यह पहल केवल पारंपरिक फिल्म निर्माण तक सीमित नहीं रहेगी। तेजी से बढ़ रहे OTT प्लेटफॉर्म, डिजिटल कंटेंट और नए मीडिया सेक्टर की मांग को देखते हुए युवाओं को उसी अनुरूप प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे बदलते मीडिया परिदृश्य में बेहतर रोजगार और करियर के अवसर हासिल कर सकें। इस साझेदारी से झारखंड की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय कहानियों और रचनात्मक प्रतिभाओं को व्यापक मंच मिलने की उम्मीद है। साथ ही फिल्म और मीडिया उद्योग में राज्य के युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी और उन्हें रोजगार तथा स्वरोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। राज्य सरकार का मानना है कि यह पहल झारखंड को फिल्म और क्रिएटिव इंडस्ट्री के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के साथ-साथ युवाओं के कौशल विकास को भी नई दिशा देगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !