Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-22

Jamshedpur Crime News: गोविंदपुर में पत्नी ने किया पति पर धारदार हथियार से हमला, थाने में शिकायत दर्ज

Jamshedpur: जमशेदपुर शहर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित पटेल नगर रोड नंबर-4 में बुधवार सुबह घरेलू विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान पत्नी संगीता देवी ने अपने पति सरोज कुमार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में सरोज कुमार के हाथ पर गहरा जख्म आया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उनके हाथ में 15 टांके लगाए। फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में जारी है।

पत्नी के खिलाफ थाने में दी लिखित शिकायत
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी घरेलू मुद्दे को लेकर पति-पत्नी के बीच बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसा तक पहुंच गया। इसी दौरान सरोज कुमार पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद घायल सरोज कुमार ने गोविंदपुर थाना पहुंचकर अपनी पत्नी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !