Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-22

Jamshedpur News : सोनारी थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप, गोलगप्पा दुकानदार ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

Jamshedpur News : सोनारी निवासी गोलगप्पा विक्रेता बजरंग प्रसाद ने पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को शिकायत देकर सोनारी थाना प्रभारी, एक पुलिस अवर निरीक्षक, शांति समिति के सदस्य और एक अन्य पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में सूदखोरी, मारपीट, धमकी, जबरन हस्ताक्षर कराने और दुकान बंद कराने का आरोप लगाया गया है।


सूद पर रुपये देने और अतिरिक्त रकम वसूलने का आरोप

शिकायत के अनुसार, आर्थिक तंगी के दौरान शिकायतकर्ता ने शांति समिति के सदस्य अभिषेक सिंह उर्फ मनीष सिंह से तीन किस्तों में 1.70 लाख रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि 10 प्रतिशत ब्याज की शर्त पर एग्रीमेंट कराया गया और दो हस्ताक्षरयुक्त ब्लैंक चेक भी गारंटी के तौर पर लिए गए। शिकायतकर्ता का दावा है कि वह अब तक करीब दो लाख रुपये नकद और ऑनलाइन चुका चुका है, लेकिन इसके बावजूद उससे और रकम की मांग की जा रही है।

थाने में जबरन हस्ताक्षर और मारपीट का आरोप

बजरंग प्रसाद ने आरोप लगाया है कि 11 फरवरी 2026 को सोनारी थाना में थाना प्रभारी, पुलिस अवर निरीक्षक, मनीष सिंह और प्रकाश ठाकुर की मौजूदगी में उससे सादे कागज पर जबरन हस्ताक्षर कराए गए। वहीं 21 जुलाई की शाम मनीष सिंह, प्रकाश ठाकुर और बिष्टुपुर थाना में पदस्थापित दरोगा बलराम साहू उसके गोलगप्पा ठेले पर पहुंचे और कथित रूप से गाली-गलौज, मारपीट तथा ब्याज की रकम की मांग की। शिकायत में दुकान बंद कराने और दोबारा दुकान लगाने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

एसएसपी से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग

शिकायतकर्ता ने एसएसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित पुलिस अधिकारियों और अन्य आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उसने अनुरोध किया है कि उसे पूर्व की तरह अपने निर्धारित स्थान पर बिना किसी डर के गोलगप्पा का ठेला लगाने की सुरक्षा और अनुमति सुनिश्चित कराई जाए।

नोट: यह समाचार शिकायतकर्ता द्वारा एसएसपी को दिए गए आवेदन में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित पक्षों का पक्ष आना बाकी है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !