NATIONAL BREAKING : तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पूरे मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देश पर की गई।
महिला सांसद पर टिप्पणी के बाद हुई कार्रवाई
बताया गया कि कल्याण बनर्जी ने सदन की कार्यवाही के दौरान टीएमसी की बागी महिला सांसद को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसकी शिकायत लोकसभा अध्यक्ष से की गई, जिसके बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कार्रवाई का प्रस्ताव रखा। सदन की अध्यक्षता कर रहे कृष्णा प्रसाद टेनेटी ने कहा कि इस टिप्पणी से सदन की गरिमा को ठेस पहुंची है।
विपक्ष के हंगामे के बीच बढ़ा विवाद, लोकसभा अध्यक्ष से की गई लिखित शिकायत
बुधवार को मानसून सत्र के तीसरे दिन भी विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसी दौरान कार्यवाही स्थगित होने के बाद कल्याण बनर्जी की टीएमसी की बागी सांसदों, जो वर्तमान में NCPI के साथ हैं, से तीखी बहस हो गई।
बताया गया कि मिताली बाग, शताब्दी रॉय और काकोली घोष दस्तीदार समेत NCPI के सदस्यों की कल्याण बनर्जी से तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद इन सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर उनके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई।