Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-22

IPS Training: हैदराबाद पुलिस अकादमी में 31 अगस्त से 19वां MCTP फेज-IV, झारखंड के 21 IPS अधिकारी होंगे शामिल

IPS Training: 19वें मिड-करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (MCTP) फेज-IV के कार्यक्रम को लेकर सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA), हैदराबाद ने घोषणा कर दी है. यह अनिवार्य प्रशिक्षण 31 अगस्त से 25 सितंबर तक आयोजित होगा. अकादमी ने गृह मंत्रालय के माध्यम से सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय पुलिस संगठनों से पात्र आईपीएस अधिकारियों के नामांकन भेजने को कहा है. इस सूची में झारखंड कैडर के 21 आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं.

1995 से 2012 बैच के अधिकारियों के लिए अनिवार्य प्रशिक्षण
अकादमी की ओर से जारी सूची के अनुसार, झारखंड कैडर के 21 आईपीएस अधिकारी इस चार सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पात्र पाए गए हैं. यह प्रशिक्षण 1995 से 2012 बैच के उन अधिकारियों के लिए है, जिन्होंने सेवा के 14 से 16 वर्ष पूरे कर लिए हैं. भारतीय पुलिस सेवा (वेतन) नियमों के तहत यह प्रशिक्षण अनिवार्य माना गया है. MCTP Phase-IV सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ही अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल के वेतनमान के लिए पात्र माना जाएगा.



देशभर के 622 IPS अधिकारी होंगे शामिल
राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए विभिन्न राज्य कैडरों और केंद्रीय एजेंसियों से कुल 622 आईपीएस अधिकारियों की पहचान की गई है. इनमें AGMUT कैडर के 66 अधिकारी सबसे अधिक हैं. इसके बाद पश्चिम बंगाल के 55, कर्नाटक के 43, मध्य प्रदेश के 42, उत्तर प्रदेश के 35 और झारखंड कैडर के 21 आईपीएस अधिकारी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पात्र हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !