Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-22

Jharkhand News: अबुआ आवास योजना के लिए राज्य के 24 जिलों को 490 करोड़ रुपये जारी, निर्माण कार्यों में आएगी तेजी

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने अबुआ आवास योजना के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए बड़ा वित्तीय आवंटन किया है. ग्रामीण विकास विभाग ने योजना के तहत राज्य के सभी 24 जिलों के लिए कुल 490 करोड़ रुपये जारी किए हैं. विभाग का कहना है कि यह राशि केवल आवास निर्माण कार्यों पर खर्च की जाएगी और इसका उपयोग निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही करना होगा.

जिलों को इस तरह मिला फंड
सरकार की ओर से जारी आवंटन में गिरिडीह और जामताड़ा को सबसे अधिक 32-32 करोड़ रुपये दिए गए हैं. रांची, देवघर, दुमका, चतरा, पूर्वी सिंहभूम और पलामू को 30-30 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. इसके अलावा बोकारो, गोड्डा और सरायकेला-खरसावां को 25-25 करोड़ रुपये मिले हैं.

गढ़वा, साहिबगंज और पश्चिमी सिंहभूम के हिस्से में 20-20 करोड़ रुपये आए हैं. वहीं धनबाद, हजारीबाग, लातेहार, पाकुड़ और सिमडेगा को 15-15 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं. गुमला, लोहरदगा और रामगढ़ को 10-10 करोड़ रुपये का आवंटन मिला है, जबकि कोडरमा को 5 करोड़ और खूंटी को 1 करोड़ रुपये दिए गए हैं.



राशि खर्च करने के लिए दिए गए स्पष्ट निर्देश
ग्रामीण विकास विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि आवंटित धनराशि का उपयोग केवल अबुआ आवास योजना के तहत मकानों के निर्माण में किया जाए. साथ ही खर्च के दौरान योजना की गाइडलाइन और वित्तीय नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !