Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-22

Seraikela News : रथ मेला देखने जा रहे परिवार के ऑटो को लॉरी ने मारी टक्कर, एक बच्चे की मौत, चार घायल

Seraikela News : टाटा-पुरुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-18) पर पश्चिम बंगाल के बलरामपुर के पास मंगलवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रथ मेला देखने जा रहे सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के आदरडीह गांव के एक परिवार का ऑटो तेज रफ्तार लॉरी से टकरा गया। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच परिवार के सदस्य ऑटो से बलरामपुर रथ मेला देखने जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार लॉरी ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने चलाया राहत अभियान

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि अन्य चार घायलों का इलाज जारी है।

पुलिस जांच में जुटी, सुरक्षा व्यवस्था की मांग

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर एनएच-18 पर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बलरामपुर क्षेत्र में एनएच-18 पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण, प्रभावी यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !