Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-21

Ranchi News : 5 राज्यों के DGP की बैठक में बड़ा फैसला, नक्सलवाद, ड्रग्स और साइबर अपराध पर होगी संयुक्त कार्रवाई

Ranchi News : झारखंड पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद समन्वय समिति (ERPCC-2026) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्र के साथ बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। बैठक में नक्सलवाद, मादक पदार्थों की तस्करी, साइबर अपराध, रेलवे सुरक्षा और अंतरराज्यीय अपराधों से निपटने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त अभियान चलाने, खुफिया सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान करने और नियमित अंतरराज्यीय समन्वय बैठकों के आयोजन पर सहमति बनी। अधिकारियों ने संगठित अपराध और नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्यों के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर जोर दिया।

साइबर अपराध रोकने के लिए साझा डेटाबेस और रियल टाइम डेटा शेयरिंग पर जोर

बैठक में साइबर अपराध की बढ़ती चुनौतियों से निपटने के लिए राज्यों के बीच रियल टाइम डेटा शेयरिंग की व्यवस्था विकसित करने, फर्जी सिम कार्ड और म्यूल अकाउंट के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई चलाने तथा साइबर अपराधियों का साझा डेटाबेस तैयार करने का निर्णय लिया गया।

इसके अलावा जीरो एफआईआर व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, Cri-MAC पोर्टल तथा CCTNS के बेहतर उपयोग पर भी चर्चा हुई। सभी राज्यों ने नक्सलवाद, संगठित अपराध और साइबर अपराध के खिलाफ समन्वित कार्रवाई जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !