Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-21

Ranchi News: NEET पेपर लीक और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र व बीजेपी पर साधा निशाना

Ranchi News: NEET पेपर लीक मामले और छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक डॉ. एम. तौसीफ ने आरोप लगाया कि झारखंड के हजारों छात्र NEET परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन राज्य के भाजपा नेता और सांसद इस मुद्दे पर पूरी तरह मौन हैं.

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर जताई आपत्ति
डॉ. तौसीफ ने कहा कि देशभर से आए छात्र दिल्ली में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें रख रहे थे, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय पुलिस बल का इस्तेमाल किया गया. उनका आरोप है कि प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट की गई और धरना स्थल पर लगाए गए टेंट भी हटवा दिए गए. कांग्रेस ने इस कार्रवाई की आलोचना करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया.

"लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध नहीं"
कांग्रेस नेता ने कहा कि लोकतंत्र में नागरिकों और छात्रों को अपनी बात रखने तथा सरकार से जवाब मांगने का अधिकार है. उनका आरोप है कि केंद्र सरकार छात्रों की चिंताओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है.



पेपर लीक मामलों को लेकर भी सरकार पर निशाना
डॉ. तौसीफ ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में कई भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के आरोप सामने आए हैं, जिससे करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है. उन्होंने दावा किया कि संसद में भी विपक्ष ने इस मुद्दे पर चर्चा की मांग उठाई, लेकिन सरकार ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया. कांग्रेस ने मांग की कि छात्रों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए और परीक्षा प्रणाली में भरोसा बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !