Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-21

Jamshedpur News : टाटा मोटर्स के रिटायर्ड कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान पर एआईटीयूसी का प्रदर्शन, पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

Jamshedpur News : टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित भविष्य निधि (पीएफ) भुगतान का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। एआईटीयूसी के महासचिव रामजीवन कामत के नेतृत्व में यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने पीएफ कमिश्नर से मुलाकात कर लंबित पीएफ दावों का जल्द निपटारा करने की मांग करते हुए मांगपत्र सौंपा।


एआईटीयूसी के अध्यक्ष अंबुज कुमार ठाकुर ने बताया कि जनवरी 2026 से अब तक सेवानिवृत्त हुए कई कर्मचारियों का पीएफ सेटलमेंट नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के सात महीने बाद भी भुगतान लंबित रहने से कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्षों तक कंपनी में सेवा देने के बाद समय पर पीएफ नहीं मिलना कर्मचारियों में निराशा और असंतोष का कारण बन रहा है।

पीएफ कमिश्नर ने जल्द समाधान का दिया भरोसा

प्रतिनिधिमंडल ने पीएफ कमिश्नर से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर सभी लंबित दावों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। इस पर पीएफ कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों के खातों का स्थानांतरण पुणे कार्यालय में होने के बाद प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी और लंबित पीएफ दावों का जल्द से जल्द सेटलमेंट कराया जाएगा। यूनियन ने उम्मीद जताई है कि विभाग अपने आश्वासन के अनुरूप त्वरित कार्रवाई करेगा, ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनका लंबित पीएफ भुगतान शीघ्र मिल सके।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !