Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-21

Jamshedpur News: स्कूल जाते समय सड़क हादसे में साकची निवासी शिक्षिका की मौत, TMH में उपचार के दौरान मौत

Jamshedpur: जमशेदपुर शहर के साकची जेल चौक निवासी शिक्षिका रजनीगंधा दास का सड़क हादसे में घायल होने के बाद मौत हो गई। वह एदेलबेड़ा प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत थीं और प्रतिदिन की तरह विद्यालय जा रही थीं। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल (TMH) ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

हाईवे पर फिसली बाइक, सिर में आई गंभीर चोट
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यालय जाने के दौरान हाईवे पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में उनका हेलमेट भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे सिर में गंभीर अंदरूनी चोट लगी। गंभीर अवस्था में उन्हें तत्काल TMH पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

शिक्षक संघ ने जताया शोक
रजनीगंधा दास झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की सक्रिय सदस्य भी थीं। उनके निधन पर संघ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। संघ ने कहा कि इस कठिन समय में वह परिवार के साथ खड़ा है और दिवंगत शिक्षिका को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !