Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Jamshedpur Crime: पुराने MGM अस्पताल के पास चापड़ लेकर पहुंचे बदमाश, दुकानदार से रंगदारी मांगी, विरोध पर हमला

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब पुराने एमजीएम अस्पताल के पास कुछ बदमाशों ने एक दुकानदार को निशाना बना लिया. आरोप है कि चापड़ से लैस युवक दुकान पर पहुंचे और पैसे की मांग करने लगे. दुकानदार ने रंगदारी देने से इनकार किया तो उस पर हमला कर दिया गया. हमले में दुकानदार के हाथ में गंभीर चोट आई.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में हुई. हमला होते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. भीड़ बढ़ती देख हमलावर वहां से भाग निकले. स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना में नंदू लोहार की भूमिका सामने आ रही है.


पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ा
घटना की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया, जबकि उसके अन्य साथी फरार होने में सफल रहे. घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.



रंगदारी एंगल पर जांच, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
प्राथमिक जांच में पुलिस रंगदारी मांगने के आरोप को गंभीरता से देख रही है. फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि वारदात में शामिल सभी लोगों की पहचान की जा सके.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच जारी है. साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल है. व्यापारियों ने क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !