Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Latehar News : लातेहार में नगर पंचायत की बड़ी कार्रवाई, बिना ट्रेड लाइसेंस चल रही कई दुकानें सील

Latehar News : नगर पंचायत ने सोमवार को शहर में बिना ट्रेड लाइसेंस संचालित दुकानों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान खुले में मांस-मछली बेचने वाले कई दुकानदारों की जांच की गई। जिन प्रतिष्ठानों के पास ट्रेड लाइसेंस नहीं मिला, उन्हें तत्काल सील कर दिया गया।


नगर पंचायत की टीम ने चटनाही मोड़, माको मोड़ और चेकनाका मोड़ स्थित मांस-मछली की दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई दुकानदार बिना ट्रेड लाइसेंस के कारोबार करते पाए गए, जिसके बाद उनके प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया।

पॉलिटेक्निक रोड और माको चौक पर भी हुई कार्रवाई

नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने बताया कि जिन दुकानदारों के पास ट्रेड लाइसेंस नहीं है, उन्हें जल्द लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मांस-मछली विक्रेताओं को केवल नगर पंचायत द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही कारोबार करने को कहा गया है।

अभियान के तहत पॉलिटेक्निक कॉलेज रोड स्थित मोटरसाइकिल रिपेयरिंग और हार्डवेयर की दुकानों की भी जांच की गई। ट्रेड लाइसेंस नहीं मिलने पर संबंधित दुकानों को सील कर दिया गया। वहीं माको चौक स्थित एक आरओ प्लांट की जांच में भी लाइसेंस नहीं मिलने पर उसे भी सील कर दिया गया।

नगर पंचायत ने स्पष्ट किया है कि बिना ट्रेड लाइसेंस के व्यवसाय करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !