Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Giridih News : गांडेय में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के छह लोग बीमार, सदर अस्पताल में भर्ती

Giridih News : जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के झरघट्टा गांव में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के छह लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें आनन-फानन में गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।


बीमार होने वालों में 18 वर्षीय नेहा कुमारी, 50 वर्षीय दशरथ गोस्वामी, 19 वर्षीय कृष्णा गोस्वामी, 4 वर्षीय अर्चना कुमारी, 25 वर्षीय विशाल गोस्वामी और 45 वर्षीय गीता देवी शामिल हैं।

उल्टी, पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंचे

परिजनों के अनुसार, परिवार के सभी लोगों ने घर में जंगल से लाए गए मशरूम की सब्जी खाई थी। भोजन करने के कुछ ही देर बाद सभी को उल्टी, पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत होने लगी। हालत बिगड़ते देख परिजन तत्काल सभी को गिरिडीह सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि समय पर इलाज मिलने के कारण सभी मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यक उपचार किया जा रहा है।

डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि जंगल से लाए गए या बिना पहचान वाले जंगली मशरूम का सेवन न करें। उन्होंने कहा कि कई प्रकार के जंगली मशरूम जहरीले होते हैं, जिनके सेवन से गंभीर फूड पॉइजनिंग के साथ जान का भी खतरा हो सकता है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !