Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Palamu News: पलामू में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को रौंदा, मासूम अंश की मौत, मां-बहन समेत तीन गंभीर

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार मासूम अंश कुमार की मौत हो गई। हादसे में उसकी मां, बहन और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


स्कूल जाते समय तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पाटन थाना क्षेत्र के अमवा गांव से अंश कुमार अपनी मां सुनीता देवी, बहन अंशिका आकृति और नारायण कुमार रवि के साथ स्कूटी से मेदिनीनगर स्थित निमिया स्कूल जा रहा था। इसी दौरान सिंगरा खुर्द के समीप पीछे से तेज गति में आए एक ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी सवार सड़क पर जा गिरे।


एमएमसीएच में मासूम को मृत घोषित किया गया

हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी महेंद्र कुमार और विकास कुमार मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद अंश कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुनीता देवी, अंशिका आकृति और नारायण कुमार रवि का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ट्रक चालक की पहचान करने और उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !