Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Giridih News : गिरिडीह में प्रेम प्रसंग को लेकर फायरिंग, डॉक्टर पर युवक को गोली मारने का आरोप

Giridih News : जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत भरकट्टा ओपी क्षेत्र के मंझलाडीह सरंडा गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक डॉक्टर ने स्थानीय युवक पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का धनबाद स्थित पीएमसीएच में इलाज चल रहा है।


जानकारी के अनुसार, स्थानीय युवक नीरज शर्मा को कथित तौर पर डॉक्टर उमेश प्रसाद की बेटी ने अपने घर बुलाया था। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर डॉक्टर उमेश प्रसाद ने नीरज शर्मा पर गोली चला दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी, पुलिस कर रही जांच

फायरिंग की घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही भरकट्टा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फायरिंग की परिस्थितियों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। फिलहाल डॉक्टर पर लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !