Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Ranchi News : पुनर्मूल्यांकन के बाद बदला DSP प्रशिक्षण परीक्षा का परिणाम, दो प्रशिक्षु हुए पास

Ranchi News : झारखंड पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय ने सीधे नियुक्त पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) के सेमेस्टर-1 और सेमेस्टर-2 की परीक्षा का पुनर्मूल्यांकन कर संशोधित परिणाम जारी किया है। उत्तरपुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन के बाद दो प्रशिक्षु डीएसपी को उत्तीर्ण घोषित किया गया है, जबकि एक प्रशिक्षु दो विषयों में अनुत्तीर्ण रहा।


यह प्रशिक्षण संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता बैकलॉग परीक्षा (विज्ञापन संख्या 27/2017) के तहत सीधे नियुक्त डीएसपी के लिए झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग में कराया जा रहा है। पहले जारी परिणाम में असफल घोषित किए गए प्रशिक्षुओं के आवेदन के बाद उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन किया गया।

दो प्रशिक्षुओं को मिली सफलता, एक दो विषयों में अनुत्तीर्ण

संशोधित परिणाम के अनुसार, सेमेस्टर-1 में ज्वाइनिंग रोल नंबर 27170633 और चेस्ट नंबर A-4 वाले बिरजू कुमार मेहता को 606.2 अंक के साथ उत्तीर्ण घोषित किया गया है।

वहीं, सेमेस्टर-2 में ज्वाइनिंग रोल नंबर 27170175 और चेस्ट नंबर A-1 वाले अमित कुमार को 1214 अंक प्राप्त होने पर पास घोषित किया गया है। हालांकि, ज्वाइनिंग रोल नंबर 27171433 और चेस्ट नंबर A-2 वाले मृत्युंजय गोप को कुल 1105.75 अंक मिलने के बावजूद लिखित विषय BNS और बाह्य विषय फायरिंग में अनुत्तीर्ण घोषित किया गया है।

झारखंड पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय ने झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग के निदेशक को संशोधित परिणाम के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करने तथा संबंधित प्रशिक्षुओं की सेवा पुस्तिका में नया परिणाम दर्ज करने का निर्देश दिया है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !