Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Chatra News : टीएसपीसी को बड़ा झटका? 30 लाख के इनामी ब्रजेश गंझू की गिरफ्तारी की चर्चा, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

Chatra News : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (TSPC) के सुप्रीमो और 30 लाख रुपये के इनामी ब्रजेश गंझू उर्फ सरदार की गिरफ्तारी की चर्चा तेज है। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में लिया है और फिलहाल एक गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


ब्रजेश गंझू पर झारखंड सरकार ने 25 लाख रुपये और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। लंबे समय से वह सुरक्षा एजेंसियों के लिए वांछित था।

वरिष्ठ अधिकारियों के चतरा पहुंचने की चर्चा

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद झारखंड के डीजीपी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सोमवार को चतरा पहुंच सकते हैं। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान टीएसपीसी के नेटवर्क, लेवी वसूली, हथियारों की आपूर्ति और संगठन से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने न तो गिरफ्तारी की औपचारिक घोषणा की है और न ही किसी तरह का आधिकारिक बयान जारी किया है। ऐसे में पूरे मामले में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !