Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-19

Jamshedpur News: छोटा बांकी डैम में नहाने के दौरान 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, 6 घंटे चला सर्च ऑपरेशन

Jamshedpur News: जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित छोटा बांकी डैम में रविवार शाम नहाने के दौरान 16 वर्षीय राहुल की डूबने से मौत हो गई। राहुल जेम्को का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, वह अपने कुछ दोस्तों के साथ डैम में नहाने गया था। नहाने के दौरान जैसे ही वह पानी के अंदर गया, उसके पैर के नीचे जमीन नहीं मिली और संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह डूब गया। उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी में लापता हो गया।


6 घंटे चला सर्च ऑपरेशन, शव बरामद
घटना की जानकारी मिलते ही राहुल के परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर एमजीएम थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

राहुल की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। पुलिस, गोताखोरों और स्थानीय लोगों की संयुक्त टीम ने करीब 6 घंटे तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद राहुल का शव डैम से बरामद किया गया।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !