Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-19

Palamu News : केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट ऑर्गेनाइजेशन की आमसभा में बड़ा फैसला, सात सदस्यों की सदस्यता समाप्त

Palamu News : केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट ऑर्गेनाइजेशन झारखंड की वार्षिक आमसभा रविवार को डालटनगंज स्थित सर्किट हाउस परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद वित्तीय अनियमितता और संगठनात्मक अनुशासनहीनता के आरोपों में सात सदस्यों की सदस्यता समाप्त करने का निर्णय लिया गया। साथ ही संगठन के नए पदाधिकारियों का मनोनयन भी किया गया।


बैठक की अध्यक्षता सतीश कुमार तिवारी ने की। प्रदेश सचिव रमेश कुमार शुक्ला ने संगठन से जुड़े पत्राचार, नोटिस और संविधान के प्रावधान आमसभा के समक्ष प्रस्तुत किए। संगठन की ओर से बताया गया कि संबंधित सदस्यों को कई बार स्पष्टीकरण देने का अवसर दिया गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर बहुमत से कार्रवाई का निर्णय लिया गया।

पूर्व अध्यक्ष और पूर्व कोषाध्यक्ष समेत सात सदस्य बाहर

आमसभा में बहुमत से पूर्व अध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल समेत सात सदस्यों की सदस्यता समाप्त कर दी गई। बैठक में शासी निकाय को संगठन की सर्वोच्च इकाई बताए जाने और प्रदेश सचिव को छह वर्षों के लिए निष्कासित करने की घोषणा पर भी सवाल उठाए गए। संगठन ने स्पष्ट किया कि संविधान के अनुसार किसी भी विवाद की स्थिति में अंतिम निर्णय आमसभा के माध्यम से ही लिया जाना चाहिए।

पवन कुमार अग्रवाल बने प्रदेश अध्यक्ष

आमसभा में पवन कुमार अग्रवाल को प्रदेश अध्यक्ष, रमेश कुमार शुक्ला को प्रदेश सचिव और पुरुषोत्तम अग्रवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा रवीश तिवारी, अरविंद अग्रवाल, विकास उपाध्याय और रमाकांत पांडेय को संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में पलामू, गढ़वा और रांची से आए बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !