Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-19

Jamshedpur News: जलजमाव की शिकायत पर अधिकारियों ने किया स्लैग रोड, टीचर्स कॉलोनी और प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर सुनी जन-समस्याएं

Jamshedpur News: भारी वर्षा के बाद स्लैग रोड, टीचर्स कॉलोनी और गंगोत्री फ्लैट क्षेत्र में जलजमाव की स्थिति का निरीक्षण किया गया। दौरे के दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और क्षेत्र में चल रहे कार्यों का भी जायजा लिया गया। नागरिकों ने जल निकासी की समस्या के कारण हो रही परेशानियों से अवगत कराया। 


नालों की सफाई और आरसीसी ड्रेन निर्माण पर बनी सहमति

निरीक्षण के बाद टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी और जीएम से दूरभाष पर वार्ता कर जल निकासी की समस्या के अल्पकालिक और दीर्घकालिक समाधान पर चर्चा की गई। तत्काल राहत के लिए नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने, जबकि स्थायी समाधान के रूप में आरसीसी ड्रेन निर्माण की योजना पर विचार-विमर्श किया गया।

उपायुक्त के निर्देश पर स्थायी समाधान की कवायद

इससे पहले भी उपायुक्त के समक्ष इस गंभीर समस्या को उठाया गया था, जिसके बाद उन्होंने टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी को स्थायी समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया था। साथ ही संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का शीघ्र आकलन कर साफ-सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि भविष्य में लोगों को जलजमाव जैसी समस्या का सामना न करना पड़े।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !