Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-19

Jamshedpur News: कदमा में महिला पर देवर और उसके साथियों ने किया हमला, चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी

Jamshedpur: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र से घरेलू हिंसा और जानलेवा हमले का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां 18 बजरंग पथ, कदमा की रहने वाली एक महिला प्रतिभा कुमारी ने अपने ही देवर कमल प्रताप सिंह और उसके दो साथियों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि उसके देवर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर न सिर्फ उस पर शराब की बोतल से हमला किया, बल्कि हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी और अश्लील व्यवहार किया। 

आंगन में काम करने के दौरान छत की बालकनी से फेंकी बोतल
पीड़िता की दिए आवेदन के अनुसार, जब पीड़िता अपने कमरे के बाहर आंगन में घरेलू काम कर रही थी। इसी दौरान छत की बालकनी पर मौजूद उसके देवर अमन प्रताप सिंह और उसके दो साथियों ने अचानक नीचे महिला पर शराब की खाली बोतल फेंककर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने महिला को चाकू जैसा धारदार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इस अचानक हुए हमले और शोर-शराबे से महिला और उसके बच्चे डर गए।

पुलिस टीम के पहुंचने पर भी आरोपियों ने नहीं खोला दरवाजा
घटना के बाद पीड़िता अपने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीधे थाने पहुंची और पुलिस को मौखिक शिकायत दी। इसके बाद जब थाने से पुलिस अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने खुद को कमरे के अंदर बंद कर लिया। पुलिस टीम ने उन्हें बाहर बुलाने के लिए कई बार आवाज लगाई और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी अंदर ही छिपे रहे और बाहर नहीं आए। महिला का आरोप है कि उसका देवर अक्सर रात में घर आता है और सुबह अपने ससुराल चला जाता है, तथा इससे पूर्व में भी उसने महिला के साथ कई बार मारपीट की है।

सास-ससुर पर भी लगाया देवर का पक्ष लेने और घर से निकालने का आरोप
पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि उसके सास-ससुर को देवर की इन सभी हरकतों और प्रताड़ना की पूरी जानकारी है, लेकिन वे सुधार करने के बजाय अपने बेटे का ही पक्ष लेते हैं। वे उल्टे बहू को ही दोषी ठहराते हैं और उसे घर से बाहर निकालने की धमकी देते हैं। परेशान होकर पीड़िता ने आपातकालीन नंबर 112 पर फोन करके पुलिस को पूरी जानकारी दी थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क कर थाने में लिखित देने की सलाह दी थी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !