Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Bokaro News: JPSC में कथित धांधली को लेकर भाजपा ने खोला मोर्चा, 21 जुलाई को बोकारो में मशाल जुलूस और 22 को रांची में होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन

Bokaro News: : जेपीएससी में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा और भाजयुमो ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बोकारो परिसदन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं ने सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। साथ ही 21 जुलाई को बोकारो में मशाल जुलूस और 22 जुलाई को रांची में प्रदेशव्यापी विरोध-प्रदर्शन करने की घोषणा की।

नीट मामले पर पत्रकारों के सवालों का भाजपा ने दिया जवाब
भाजपा नेताओं ने कहा कि जेपीएससी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई और अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ है। पार्टी ने दावा किया कि युवाओं को न्याय दिलाने के लिए वह सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी और इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों ने भाजपा से नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मुद्दे पर भी सवाल किए। इस पर भाजपा नेताओं ने कहा कि नीट मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। जेपीएससी और नीट, दोनों मुद्दों पर हुई सवाल-जवाब की यह चर्चा प्रेस वार्ता का मुख्य केंद्र रही।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !