Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Ranchi Student Protest: रांची में छात्रवृत्ति को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, कल्याण मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

Ranchi Student Protest: छात्रवृत्ति के भुगतान में हो रही देरी को लेकर शनिवार को राजधानी में आदिवासी छात्र संघ ने विरोध प्रदर्शन किया. एसटी, एससी और ओबीसी वर्ग के छात्र बड़ी संख्या में सड़क पर उतरे और जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि वर्षों से लंबित छात्रवृत्ति के कारण हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई संकट में है. उनका दावा है कि किसी की छात्रवृत्ति डेढ़ साल से तो किसी की चार साल से अटकी हुई है. आर्थिक तंगी के चलते कई छात्र पढ़ाई जारी रखने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं.

छात्रों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग और सरकार की ओर से कई बार जल्द भुगतान का भरोसा दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई. उनका कहना है कि लगातार इंतजार के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है.



प्रदर्शन के दौरान आदिवासी छात्र संघ ने कल्याण मंत्री चमरा लिंडा के इस्तीफे की भी मांग की. संगठन का कहना है कि यदि लंबित छात्रवृत्ति का भुगतान जल्द शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !