Jharkhand Skill Development: झारखंड में युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने की दिशा में झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी लगातार काम कर रही है. सरकार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब तक 10,27,506 युवाओं ने मिशन के तहत पंजीकरण कराया है. इनमें 7,16,414 युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया गया, जबकि 3,47,044 युवाओं को जॉब ऑफर मिल चुके हैं.
एक्सेल योजना में 6 हजार से अधिक युवाओं को मिला रोजगार
एक्सेल योजना के तहत अब तक 12,015 युवाओं की काउंसलिंग की गई है. इनमें 10,787 युवाओं ने प्रशिक्षण पूरा किया, जबकि 6,277 युवाओं को रोजगार के अवसर मिले.
दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र से दो लाख से अधिक को नौकरी
इस योजना के अंतर्गत 4,51,780 युवाओं की काउंसलिंग की गई. 3,83,318 युवाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया और 2,04,393 युवाओं को विभिन्न कंपनियों में जॉब ऑफर मिले.
सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना का प्रदर्शन
सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना के तहत 2,84,066 युवाओं की काउंसलिंग हुई. इनमें 2,43,541 युवाओं ने प्रशिक्षण पूरा किया, जबकि 1,11,794 युवाओं को रोजगार के प्रस्ताव मिले.
ग्रामीण युवाओं को भी मिल रहे अवसर
ब्लॉक लेवल इंस्टीट्यूट फॉर रूरल स्किल एक्यूशन योजना के तहत 1,24,629 युवाओं की काउंसलिंग की गई. 75,890 युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया गया और 27,945 युवाओं को जॉब ऑफर प्राप्त हुए. सरकार का कहना है कि कौशल विकास कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाना है.