ED Transfer Order: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने देशभर के अपने जोनल और सब-जोनल कार्यालयों में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है. इस क्रम में रांची जोनल ऑफिस में भी बदलाव किया गया है. मुख्यालय के एडमिनिस्ट्रेशन एंड अकाउंट्स विभाग में असिस्टेंट के पद पर कार्यरत तुषार मलिक का तबादला रांची जोनल कार्यालय किया गया है. वह जल्द ही यहां अपना कार्यभार संभालेंगे.
50 से अधिक अधिकारियों का बदला कार्यक्षेत्र
शुक्रवार को जारी आदेश के तहत डिप्टी डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर, एन्फोर्समेंट ऑफिसर और असिस्टेंट स्तर के 50 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है. यह बदलाव ईडी की प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है.
कई राज्यों के जोनल कार्यालयों में बदलाव
तबादला आदेश के तहत हैदराबाद, शिमला, भोपाल, कोलकाता, मुंबई, गुवाहाटी, लखनऊ समेत कई जोनल और सब-जोनल कार्यालयों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है.
डिप्टी डायरेक्टर स्तर पर ये बदलाव
आदेश के अनुसार सुमित शर्मा को हैदराबाद जोनल ऑफिस से शिमला सब-जोनल ऑफिस भेजा गया है. स्वाति नोखवाल का तबादला भोपाल से हैदराबाद किया गया है. प्रणव दुबे को मुख्यालय से भोपाल जोनल ऑफिस भेजा गया है. दानिश अगस्तम को दीमापुर सब-जोनल कार्यालय से मुख्यालय स्थानांतरित किया गया है, जबकि दिपेश मंडल अब गुवाहाटी से जयपुर जोनल ऑफिस में सेवाएं देंगे.
असिस्टेंट डायरेक्टर स्तर पर भी तबादले
नीरज तायल को भुवनेश्वर से देहरादून सब-जोनल ऑफिस, देवदत्त सारंगी को रायपुर से भुवनेश्वर, प्रताप सिंह को लखनऊ से मुख्यालय और दुर्गेश सिंह को बेंगलुरु से लखनऊ जोनल ऑफिस भेजा गया है.
इसके अलावा तुषार विपुल को इलाहाबाद सब-जोनल कार्यालय से दिल्ली जोनल ऑफिस-2, अमित कुमार को भोपाल से रायपुर, आशुतोष वर्मा को इंदौर से रायपुर और मनिराम तिवारी को दिल्ली जोनल ऑफिस-2 से श्रीनगर जोनल ऑफिस स्थानांतरित किया गया है.