Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Howrah Station Update: 24 से 27 जुलाई तक हावड़ा स्टेशन पर बड़ा ब्लॉक, स्टील एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के रूट और टर्मिनल बदले

Howrah Station Update: रेल यात्रियों के लिए अहम सूचना है. हावड़ा स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या-24 को चालू करने के लिए 24 जुलाई से 27 जुलाई तक 60 घंटे का नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा. इसके चलते पूर्व रेलवे ने हावड़ा आने-जाने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है, जिसका असर टाटानगर होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा.
स्टील एक्सप्रेस के यात्रियों को रखना होगा विशेष ध्यान
रेलवे के अनुसार 25 जुलाई को चलने वाली हावड़ा-टाटानगर स्टील एक्सप्रेस (12813) अब हावड़ा स्टेशन के बजाय सांतरागाछी स्टेशन से रवाना होगी. वहीं 26 जुलाई को टाटानगर-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस (12814) अपनी यात्रा हावड़ा की जगह सांतरागाछी स्टेशन पर समाप्त करेगी. ऐसे में संबंधित यात्रियों को अपने बोर्डिंग स्टेशन में हुए बदलाव का ध्यान रखना होगा.

कई लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन में बदलाव
नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान हावड़ा-हटिया क्रिया योगा एक्सप्रेस, हावड़ा-बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हावड़ा-चेन्नई मेल, गीतांजलि एक्सप्रेस, फलकनुमा एक्सप्रेस, हावड़ा-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कोरोमंडल एक्सप्रेस, हावड़ा-अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनों के टर्मिनल और संचालन में बदलाव किया गया है. इनमें कुछ ट्रेनों का परिचालन हावड़ा के बजाय सांतरागाछी या शालीमार स्टेशन से किया जाएगा, जबकि कुछ सेवाएं वहीं तक सीमित रहेंगी.

16 ईएमयू लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे ने बताया है कि 27 जुलाई को हावड़ा मंडल में 16 ईएमयू लोकल ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी. इससे रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है. पूर्व रेलवे ने सभी यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन के प्रस्थान स्टेशन और समय की ताजा जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !