Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Ranchi News : हिंडालको मुरी की CSR एम्बुलेंस सेवा पर सवाल, दस्तावेजों को लेकर ग्रामीणों ने उठाए मुद्दे

Ranchi News : रांची जिले के सिल्ली स्थित हिंडालको मुरी द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत शुरू की गई एम्बुलेंस सेवा उद्घाटन के साथ ही विवादों में आ गई है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि सेवा में लगाई गई एम्बुलेंस के फिटनेस, पॉल्यूशन और इंश्योरेंस संबंधी दस्तावेज अद्यतन नहीं थे। हालांकि इन आरोपों पर कंपनी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


कंपनी ने शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एम्बुलेंस सेवा शुरू करने का दावा किया। इसके तहत आपातकालीन स्थिति में आसपास के गांवों के लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया।

ग्रामीणों ने CSR कार्यों पर भी उठाए सवाल

उद्घाटन के बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि एम्बुलेंस का फिटनेस प्रमाणपत्र वैध नहीं था, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट भी अद्यतन नहीं था और इंश्योरेंस भी समाप्त हो चुका था। आरोप है कि मामले पर सवाल उठने के बाद इंश्योरेंस को अपडेट कराया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि हिंडालको मुरी लंबे समय से क्षेत्र में संचालित है, लेकिन स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े CSR कार्यों को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। वहीं, समाचार लिखे जाने तक इन आरोपों पर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !